11वीं ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर 2026-27 में भोपाल के मो. रियाज़ ने टेक्नीकल ऑफिशियल के रूप में भाग लिया

Spread the love

भोपाल। 11वीं ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैम्पीयनशिप (जूडो, कराते, वुशू, ताईक्वाण्डो, पेंच स्लाट) 2026-27 का आयोजन CISF ने GMCB इण्डोर स्टेडियम, हैदराबाद में दिनांक 23 से 30 जुलाई 2026 को कराते प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। उक्त जानकारी भो.जि.क. संघ के अध्यक्ष जमाल नासिर द्वारा दी गई। इस प्रतियोगिता में भो.जि.क. संघ के मो. रियाज़ का टेक्नीकल ऑफिशियल कराते के लिए चयन किया गया था। इन्होंने अखिल भारतीय कराते महासंघ की ओर से भाग लिया। पूर्व में मो. रियाज़ 10वीं ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर जम्मू-कश्मीर 2025-26 एवं नॉर्थ-ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी कराते चैम्पीयनशिप 2025-26 आसाम में भी टेक्नीकल ऑफिशियल के रूप में भाग ले चुके हैं। श्री नासिर भो.जि.क. संघ के सभी ऑफिशियल्स, कोच एवं खिलाड़ियों की ओर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *