भोपाल/आबू रोड। ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय, मानसरोवर कॉम्प्लेक्स, माउंट आबू (राजस्थान) में 9 से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित “श्रेष्ठ विश्व के निर्माण हेतु सशक्त मीडिया” राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन में देश-विदेश एवं नेपाल से आए पत्रकार साथियों के बीच सहभागिता का अवसर मिला। सम्मेलन में लगभग 2200 पत्रकारों के आगमन की जानकारी आयोजकों द्वारा दी गई।
बैव पोर्टल चैनल वेलफेयर एसोसिएशन एवं एमपी प्रेस क्लब के अध्यक्ष, संपादक न्यू भोजराज टाइम्स एवं वरिष्ठ समाजसेवी विनोद सूर्यवंशी की ओर से ब्रह्माकुमारीज के सभी पदाधिकारियों, आयोजक टीम, देशभर से आए पत्रकारों, वक्ताओं, विशेषज्ञों एवं विशिष्ट अतिथियों का हृदय से आभार एवं आत्मीय धन्यवाद।
इस सम्मेलन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि पत्रकारिता को केवल समाचार तक सीमित न रखते हुए सत्य, विश्वास, नैतिकता,
आध्यात्मिकता, सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों से जोड़ने पर गंभीर चिंतन हुआ।
“सूचना मस्तिष्क तक पहुंचती है, लेकिन मूल्य हृदय और व्यवहार को बदलते हैं। सशक्त मीडिया वही है, जो केवल आवाज नहीं बढ़ाता, बल्कि विवेक भी जगाता है।”
सुबह 4 बजे से शुरू होने वाले ध्यान एवं राजयोग सहित विभिन्न सत्रों में आंतरिक स्थिरता, आत्मस्वरूप की खोज, सत्य एवं पारदर्शिता, मीडिया उत्तरदायित्व, सोशल मीडिया की जिम्मेदारी, मीडिया में नवाचार, मानवता की आकांक्षाओं की पूर्ति तथा शांति के नए युग में मीडिया की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन मिला।
पत्रकारिता में सत्य और प्रमाण सर्वोपरि
आज ईमानदार पत्रकारिता अनेक चुनौतियों के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में पत्रकारों के लिए तथ्य, प्रमाण, पारदर्शिता और शालीन भाषा को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है।
बिना प्रमाण किसी समाचार को प्रकाशित या प्रसारित करना पत्रकार और समाज—दोनों के लिए गंभीर जोखिम है। फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं से पूरी जिम्मेदारी के साथ सावधान रहना होगा।
पत्रकारिता केवल खबर प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की दिशा और जनविश्वास को मजबूत करने की जिम्मेदारी भी है। इसलिए पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, प्रतिष्ठा और सामाजिक विश्वास को मजबूत करना आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के पत्रकारों की सहभागिता
सम्मेलन में मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से वरिष्ठ पत्रकारों, शिक्षाविदों एवं विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।
इनमें छत्तीसगढ़ रायपुर से वरिष्ठ पत्रकार श्री मधुकर द्विवेदी, प्रो. डॉ. मानसिंह परमार, वरिष्ठ अधिकारी श्री संजय द्विवेदी भोपाल माखनलाल चतुर्वेदी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विशेषज्ञ संजीव गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार राधावल्लभ शारदा, वरिष्ठ पत्रकार श्री कौशल किशोर चतुर्वेदी, वरिष्ठ के.पी. सिंह, रायपुर छत्तीसगढ़ वरिष्ठ पत्रकार श्री विशाल यादव, वरिष्ठ पत्रकार श्री बद्री प्रसाद कोरव, वरिष्ठ पत्रकार श्री जगदीश जोशी, चरण सिंह, श्रीमती मोहनी जैन, बकतरा बृजभूषण सिंह राजपूत, आलोक सिंह राठौड़, वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक वर्मा, प्रवीण सिंह, सत्येंद्र सिंह चौहान, सहित अनेक पत्रकार साथी शामिल रहे।
ब्रह्माकुमारीज भोपाल के सहयोगी एवं मार्गदर्शक बी.के. डॉ. आशीष भाई एवं बी.के. राहुल भाई सहित सभी सहयोगियों का भी विशेष आभार।
बी.के.श्री शांतनु भाई एवं पूरी टीम को विशेष धन्यवाद
बी.के. श्री शांतनु भाई और उनकी पूरी आयोजन टीम ने जिस आत्मीयता, प्रेम, सम्मान और संस्कार के साथ देशभर से आए पत्रकारों एवं अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।
8 सितंबर को भोपाल से प्रस्थान कर 9 सितंबर को इस पवित्र तपोभूमि में पहुंचने से लेकर सम्मेलन के प्रत्येक सत्र तक जो अनुभव, आत्मिक सम्मान, ज्ञान और आध्यात्मिक वातावरण प्राप्त हुआ, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।
ब्रह्माकुमारीज की इस पावन तपोभूमि की सुंदरता, शांति और आत्मीयता ने मन को गहराई से प्रभावित किया।
पोर्टल चैनल वेलफेयर एसोसिएशन एवं एमपी प्रेस क्लब की ओर से देश-विदेश से आए सभी पत्रकार साथियों, वक्ताओं, विशेषज्ञों, विशिष्ट अतिथियों तथा ब्रह्माकुमारीज की पूरी टीम को हृदय से साधुवाद।
आइए, हम संकल्प लें—सत्य के साथ पत्रकारिता, प्रमाण के साथ समाचार, शालीनता के साथ संवाद और समाजहित के साथ मीडिया।
