यह कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी को बदनाम करने की साजिश
बुरहानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने जिला कांग्रेस कार्यालय में बिना पूर्व सूचना के नारेबाजी और तोड़फोड़ के प्रयास के मामले को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मामले में सांसद, विधायक एवं अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि 16 अगस्त 2026 को जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यालय बंद होने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की गई तथा तोड़फोड़ का प्रयास किया गया। कांग्रेस ने इस घटना को आपत्तिजनक और अशोभनीय बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
रिंकू टॉक ने कहा कि भाजपा द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित राष्ट्रीय अध्यक्ष और पदाधिकारियों को बदनाम करने की साजिश साजिश है। घटना के संबंध में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज की जाए। साथ ही जिला कांग्रेस कार्यालय एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की गई। रिंकु टाक, रविन्द्र महाजन ,श्रीमती अनिता अमर यादव, अजय रघुवंशी, वाज़िद इक़बाल ,किशोर महाजन, अकील औलिया, एडवोकेट उबेद शेख़, सलीम कोटनवाला, मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ,फ़हीम हाशमी ,अब्दुल्ला अंसारी, हामिद डाइमंड, मुन्ना यादव, शाहिद बंदा, मुज्जु मीर, आसिफ खान, आरिफ खान, हाफिज मंसुरी, जावेद खान, महेंद्र सुरवाड़े, इनाम आंसरी ,नोमान खान ,विनय शाह, कैलास यावतकर, श्रीमती मीनाक्षी महाजन, तसलीम मर्चेंट जी ,मोहम्मद मर्चेंट, डॉ फ़िरोज़ बैग, सजिद अंसारी, अरुण महाराज, असलम खान, आशीष भगत ,असगर चोधरी, आरिफ शेख ,रफ़ीक़ मंसुरी, इदरीस खान, वसीम बक्श, इमरान खान ,तफज्जुल मुलायमवाल, शेख रुस्तम कैलाश पाटिल पदम चौहान इदीस खान मौजूद थे
