देवरी में नवागत एसडीओपी अरुण उइके ने संभाला पदभार

Spread the love

अपराध नियंत्रण व जनविश्वास बढ़ाने पर रहेगा विशेष फोकस

देवरीकला-: अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) अरुण उइके ने देवरी में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे भिंड एवं बालाघाट जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विशेष रूप से बालाघाट के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्य करने का उन्हें व्यापक अनुभव है। कठिन परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग के कारण उनकी कार्यशैली की सराहना की जाती रही है।
पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि देवरी क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, आमजन की सुरक्षा, पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय तथा त्वरित कार्यवाही के माध्यम से लोगों का विश्वास मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि देवरी एक शांतिप्रिय एवं सामाजिक सौहार्द वाला क्षेत्र है। इस पहचान को बनाए रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, नशे के कारोबार, जुए-सट्टे, असामाजिक तत्वों तथा यातायात अव्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
एसडीओपी अरुण उइके ने कहा कि पुलिस केवल कानून लागू करने वाली संस्था नहीं, बल्कि जनता की मित्र भी है। नागरिक बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं पुलिस तक पहुंचाएं। पुलिस पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ कार्य करेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही सुरक्षित, शांतिपूर्ण और अपराधमुक्त देवरी का निर्माण संभव है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *