SIR और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन:

Spread the love

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं SIR कमेटी के अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह वर्मा जी के नेतृत्व में भोपाल स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुँचकर अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत मतदाता सूची में सामने आ रही विसंगतियों और पात्र मतदाताओं के नाम छूटने से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया तथा अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि SIR के अंतर्गत 22 फरवरी 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची को निरस्त किया जाए तथा पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान फॉर्म-6 से वंचित रह गए पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जाएँ।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग रखी कि वर्ष 2003 से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाने तथा लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी (Logical Discrepancies) के कारण मतदाता सूची से बाहर हुए लोगों को उचित अवसर देकर उनके नाम जोड़े जाएँ और इसके बाद ही अंतिम मतदाता सूची जारी की जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने फॉर्म-7 दाखिल करने का अधिकार केवल संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) को देने तथा सभी चुनाव मतपत्र के माध्यम से कराए जाने की मांग भी रखी।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा जी के साथ वरिष्ठ नेता श्री जे.पी. धनोपिया जी, श्री ललित सैन (मतदाता सूची प्रभारी), श्री इरफान खान जी, श्रीमती आरिफा खान जी, ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अनोखी मानसिंह पटेल जी, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रवीण सक्सेना जी तथा भोपाल जिला कांग्रेस प्रभारी श्री मनोज राजानी जी सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान के अधिकार को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *