बुरहानपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी एवं समाजसेवी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला का जन्मदिन बुधवार को लालबाग रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्साह और गर्मजोशी के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक सहित उपस्थित नेताओं ने बारी-बारी से तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और सभी ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक, हमीद काजी, अमर यादव, वाजिद इकबाल, एडवोकेट उबेद शेख , नगर निगम सभापति अनीता अमर यादव,योजना देवड़ा, एडवोकेट रजनी, फरीद काजी, इस्माईल अंसारी, नगर निगम उपसभापति फहीम हाशमी , , नोमान खान, शाहिद बांदा, आसिफ खान, मज्जू मीर, हमीद डायमन, हफीज मंसूरी, , इनाम अंसारी, हुजैफा मुलायमवाला दीपक जंगाले, हेमंत सोनवाने, अमर यादव, आशीष भगत, शेख आरिफ, शेख असगर, इमरान खान, वसीम बख्श, सुनील सोनवाने, मीनाक्षी महाजन, कैलाश पाटिल,, डॉ. फिरोज, हेमंत पाटिल, किशोर देशमुख, हंसराज पाटिल, डॉ. प्रवीण टेम्बून, कमलेश शाह, भावेश तोमर, साजिद अंसारी, असलम खान, योगेश पुनवाला, प्रह्लाद सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष एवं सभी कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
