शहर में गैंगवार से दहशत, गुंडे का तलवार से हाथ काटा।
शुक्रवार रात भूरा हड्डी अपने साथियों के साथ असद के घर पहुंचा।
दरवाजा खुलते ही तलवार से असद पर हमला कर उसका हाथ काट दिया।
घायल असद को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हमले के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक असद पर पहले भूरा हड्डी के छोटे भाई पर हमला करने का आरोप था।
इसी हमले का बदला लेने के लिए भूरा हड्डी ने साथियों संग हमला किया।
भूरा हड्डी पर हत्या, हत्या के प्रयास और मारपीट समेत करीब 40 मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, मामले में कई बदमाशों के नाम सामने आए हैं।
