कल व्यापारियों ने प्रदर्शन कर तीन दिन बाजार बंद रखने की तैयारी की थी।मामले को लेकर भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने व्यापारियों के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और पुलिस कमिश्नर संजय सिंह से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। इस दौरान गोविंद गोयल भी मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ने भरोसा दिलाया कि ट्रैफिक और MANIT के विशेषज्ञों से चर्चा कर जल्द समाधान निकाला जाएगा। साथ ही पुराने शहर में अतिक्रमण और सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर भी कार्रवाई की जाएगी।वहीं सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि भोपाल के मास्टर प्लान को जल्द लागू कराने के लिए वे कल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान लागू होने से शहर की यातायात और अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सकेगा।
