टर्टलमिंट ने वित्त वर्ष ‘27 की पहली तिमाही में दर्ज की 49.8% की ज़बरदस्त प्रीमियम वृद्धि

Spread the love

सेवा एबिट्डा में हुई 89% की बढ़ोतरी

मुंबई : टर्टलमिंट फिनटेक सॉल्यूशंस लिमिटेड (“टर्टलमिंट”) (बीएसई: 544799 | एनएसई: टर्टलमिंट) ने आज 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही से जुड़े वित्तीय परिणाम की घोषणा की। कंपनी ने मुनाफे के लिहाज़ से उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए शानदार वृद्धि दर्ज की।

विवरण  (करोड़ रुपये में)  वित्त वर्ष ’26 की पहली तिमाहीवित्त वर्ष ’27 की पहली तिमाहीसाल-दर-साल वृद्धि
प्लेटफॉर्म प्रीमियम8041,20549.8%
परिचालन आय21029440%
सेवा एबिट्डा213989%

टर्टलमिंट के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और मुख्य, धीरेंद्र मह्यावंशी ने परिणाम के बारे में कहा, “हमारी वृद्धि की गति वित्त वर्ष ‘27 की पहली तिमाही में भी जारी रही। प्लेटफॉर्म प्रीमियम में 49.8% की बढ़ोतरी हुई और परिचालन से होने वाली आय में साल-दर-साल के आधार पर 40% की वृद्धि हुई। इससे हमारे वितरण परितंत्र की निरंतर मज़बूती और कंपनी पर भागीदारों तथा ग्राहकों का भरोसा रेखांकित होता है। हमें खुशी है कि हमारे प्लेटफॉर्म का विस्तार 19,000 से अधिक पिनकोड में तेज़ी से हो रहा है।”

टर्टलमिंट के कार्यकारी निदेशक और मुख्य परिचालन अधिकारी, आनंद प्रभुदेसाई ने कहा, “सेवा एबिट्डा में साल-दर-साल 89% की वृद्धि इस बात का स्पष्ट संकेत है कि हमारा प्लेटफॉर्म आर्थिक रूप से मज़बूत हो रहा है। डिजिटल भागीदार ऑनबोर्डिंग से लेकर बिक्री सहायता तक, व्यवसाय के हर स्तर पर बढ़ती दक्षता के पीछे टेक्नोलॉजी की मुख्य भूमिका है। वित्त वर्ष ‘27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन से हमें भरोसा मिला है कि हम दीर्घकालिक स्तर पर टिकाऊ और विस्तार की असीम संभावनाओं वाला व्यवसाय खड़ा कर रहे हैं।”

वित्त वर्ष ‘27 की पहली तिमाही की मुख्य बातें

  • व्यवसाय विस्तार की रफ्तार मज़बूत बनी रही; प्लेटफॉर्म प्रीमियम में साल-दर-साल के आधार पर 49.8% की बढ़ोतरी हुई
  • परिचालन से होने वाली आय  में साल-दर-साल 40% की बढ़ोतरी हुई
  • सेवा एबिट्डा मार्जिन बढ़ने के साथ, सेवा एबिट्डा साल-दर-साल 89% बढ़कर ₹39 करोड़ हो गया
  • आय के प्रतिशत के तौर पर समायोजित एबिट्डा, वित्त वर्ष ’26 की पहली तिमाही में दर्ज 20% के स्तर से सुधरकर वित्त वर्ष ‘27 की पहली तिमाही में -9% रह गया
  • मज़बूत परिचालन लिवरेज का असर जारी रहा; आय के प्रतिशत के तौर पर कंपनी संचालन की लागत (कॉर्पोरेट ओवरहेड) वित्त वर्ष ‘27 की पहली तिमाही में घटकर 22% रह गई जो वित्त वर्ष ’26 की पहली तिमाही में 30% थी
  • नवीनीकरण (रिन्यूअल) आय में 66% की बढ़ोतरी हुई, जिससे हमारे प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों के बने रहने (रिटेंशन) की मज़बूती ज़ाहिर होती है
admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *