बेंगलुरु : रेसिंग के क्षेत्र में चार दशकों से अधिक की विरासत रखने वाली टीवीएस रेसिंग (TVS Racing) ने ‘टीवीएस अपाचे रेसिंग एक्सपीरियंस जीपी (ARE GP) इंटरनेशनल’ के तीसरे सीजन की घोषणा की है, जो 15 नवंबर 2026 से शुरू होगा। यह इस चैंपियनशिप का अब तक का सबसे बड़ा सीजन है, जिसका आयोजन सात देशों—भारत, मैक्सिको, कोलंबिया, नेपाल, मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट—में किया जाएगा। इसमें मोरक्को, मिस्र और आइवरी कोस्ट पहली बार शामिल हो रहे हैं।
2026-27 की यह चैंपियनशिप मल्टी-कैटेगरी फॉर्मेट में आयोजित की जाएगी, जिसमें महिला राइडर्स के लिए एक विशेष कैटेगरी भी शामिल की गई है। इस सीजन में 20 शहरों के 1,200 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।
लॉन्च के अवसर पर टीवीएस मोटर कंपनी के प्रीमियम बिजनेस हेड विमल सुम्बली ने कहा कि सीजन 3 का सात देशों में विस्तार प्रतिस्पर्धी मोटरस्पोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक सुलभ बनाने और वैश्विक रेसिंग प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
वर्ष 2007 में टीवीएस अपाचे ग्राहकों के लिए शुरू किया गया ‘टीवीएस एआरई जीपी’ 2023 में एक व्यवस्थित चैंपियनशिप प्रोग्राम में तब्दील हुआ। वैश्विक स्तर पर 70 लाख से अधिक टीवीएस अपाचे ग्राहकों और 5 लाख से अधिक पंजीकृत सदस्यों वाले ‘टीवीएस अपाचे ओनर्स ग्रुप (AOG)’ के समर्थन के साथ यह प्लेटफॉर्म वैश्विक मोटरस्पोर्ट कम्युनिटी को मजबूत कर रहा है।
