मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विजय शाह की फाइल लोक भवन पहुंच चुकी है। राज्यपाल मंगू भाई पटेल गुजरात के नवसारी जिले के दौरे पर है। राज्यपाल तीन दिन अपने घर नवसारी में ही रहेंगे। राज्यपाल रविवार शाम भोपाल पहुंचेंगे। सोमवार को मंत्री विजय शाह पर बड़ा फैसला ले सकते हैं राज्यपाल मंगू भाई पटेल।
