देवरीकला-: लक्ष्मी वार्ड स्थित त्रिवेणी बगीचा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश जैन के द्वारा निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया,शिविर के दौरान लगभग 600 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों की जांच के उपरांत चिकित्सकों द्वारा उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जरूरत के अनुसार निःशुल्क होम्योपैथिक दवाइयों का वितरण किया गया,शिविर में डॉ. अम्बर दुबे एवं डॉ. आरती साहू ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश जैन ने कहा कि जनसेवा और स्वास्थ्य सेवा समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिकों को जांच, परामर्श एवं दवाइयों की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध हुई।
