जहाँ चाह होती है, वहाँ राह होती है।

Spread the love
  • विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर प्रदेश के माननीय जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्टजनों द्वारा, फिजियोथैरेपिस्ट साथियों के लिए शुभकामना संदेश प्राप्त होना हम सभी के लिए गौरव और सम्मान की बात है। यह संदेश फिजियोथैरेपी की बढ़ती स्वीकार्यता और चिकित्सा क्षेत्र में हमारी महत्वपूर्ण भूमिका का प्रमाण हैं।

चिकित्सा व्यवस्था में फिजियोथैरेपिस्ट की भूमिका आज पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। इसलिए हमारी जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी है कि हम अपने प्रोफेशन की गरिमा, गुणवत्ता और विश्वसनीयता को निरंतर मजबूत करें।

हमारा उद्देश्य किसी से प्रतिस्पर्धा करना नहीं, बल्कि फिजियोथैरेपी को उसका उचित सम्मान और स्थान दिलाना है।

हर जरूरतमंद मरीज को समय पर योग्य फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा गुणवत्तापूर्ण उपचार मिले और फिजियोथैरेपी से जुड़े किसी भी साथी के मान-सम्मान एवं अधिकारों में कोई अंतर न हो यही हमारा संकल्प है।

  • सम्मान भी चाहिए, अधिकार भी चाहिए और मरीजों को बेहतर उपचार भी चाहिए।

एकजुट फिजियोथैरेपिस्ट सशक्त फिजियोथैरेपी स्वस्थ समाज।

बहुत बहुत आभार।

  • सभी मीडिया के सम्मनानित जनों व माननीय, आदरणीय, एवं विशिष्टजनों का आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने ने विश्व फिजियोथैरेपी दिवस की बधाई, शुभकामना पत्र व ख़बर प्रेषित की हैं।

मध्यप्र प्रदेश के-

  • माननीय मुख्यमंत्री जी,
  • राज्यपाल महोदय जी,
  • उप मुख्यमंत्री जी / स्वास्थ्य मंत्री,
  • विधानसभा माननीय अध्यक्ष जी,
  • कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी,
  • विधायक गण महोदय ,
  • स्टेट एलाइड एंड प्रोफशनल काउंसिल के सचिव महोदय जी,
  • जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय जी एवं सभी बिशिष्ट जनों के बधाई-शुभकामना पत्र शामिल हैं।

उद्देश्य मात्र-

  • चिकित्सा व जुड़े चिकित्सकों को मान सम्मान मिले।

फिज़ियोथैरेपिस्ट
डॉ सुनील पाण्डेय एमपीटी पीएचडी
अध्यक्ष- भौतिक चिकित्सक कल्याण संग।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *