एमपी में 7 सितंबर से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी के संकेत

Spread the love

करीब 10 कलेक्टरों पर गिरेगी तबादले की गाज!
भोपाल✍️मध्यप्रदेश में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट तेज है। सत्ता और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि 7 सितंबर से पहले करीब 10 जिलों के कलेक्टरों, चार से अधिक जिलों के पुलिस अधीक्षकों और तीन शहरों के पुलिस कमिश्नरों की जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं। हालांकि, इन नामों और संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी शासन की ओर से नहीं हुई है,इसलिए इसे फिलहाल संभावित फेरबदल के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
सरकार का फोकस इस बार सिर्फ कुर्सियां बदलने पर नहीं,बल्कि मैदानी प्रदर्शन और प्रशासनिक कसावट पर बताया जा रहा है। हाल के महीनों में सरकार ने IAS-IPS स्तर पर लगातार तबादले किए हैं, 21 अगस्त को 32 IAS अधिकारियों के तबादले हुए, जबकि जुलाई में भी कलेक्टर स्तर पर बदलाव किए गए थे।
💥पुलिस महकमे में भी जुलाई में 12 ASP के तबादले हुए और मई में 62 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई थीं।
टॉप सोर्सेज की मानें तो इस बार पैमाना साफ है,फील्ड में परिणाम नहीं तो कुर्सी नहीं। बाढ़, कानून-व्यवस्था, योजनाओं के क्रियान्वयन और जनशिकायतों पर कमजोर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों की समीक्षा के बाद नई पदस्थापनाएं हो सकती हैं। अब निगाहें मंत्रालय से निकलने वाली उस सूची पर हैं,जो कई अफसरों का भविष्य तय कर सकती है!

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *