नई दिल्ली: जबलपुर थाने के अंदर जब्त वाहनों के पार्ट्स बेचने का वीडियो वायरल. पुलिस महकमे में हड़कंप, एएसपी ने मांगी रिपोर्ट

Spread the love

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जिले के बेलखेड़ा थाने के अंदर खड़े जब्त वाहनों के पार्ट्स और स्क्रैप को अवैध रूप से बेचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) ने तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

स्टाप के मिलीभगत का गंभीर आरोप:

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो जबलपुर जिले के बेलखेड़ा थाना परिसर का बताया जा रहा है। वीडियो में थाने के मुहाने और परिसर में लावारिस व विभिन्न मामलों में जब्त कर खड़े किए गए वाहनों (जब्ती के वाहनों) के पुर्जे और स्क्रैप को चोरी-छिपे बाहर बेचने की बात सामने आ रही है। शुरुआती चर्चाओं और वीडियो के आधार पर थाने के ही एक आरक्षक पर इस अवैध कृत्य में संलिप्त होने और मिलीभगत का गंभीर आरोप लग रहा है। थाने की अभिरक्षा में सुरक्षित रखे जाने वाले वाहनों के पार्ट्स इस तरह बिकने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

एएसपी अंजना तिवारी ने लिया कड़ा संज्ञान:

मामला उच्च अधिकारियों तक पहुँचने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अंजना तिवारी ने इस पूरे मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी (TI) से तत्काल विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एएसपी अंजना तिवारी ने स्पष्ट किया है कि वीडियो और प्राथमिक तथ्यों की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त वैधानिक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *