रिंकू टॉक बोले- छात्रों की जीत, राहुल गांधी के संघर्ष से झुकी मोदी सरकार\
बुरहानपुर। नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बुरहानपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार शाम गांधी चौक से डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा (बड़े पोस्ट ऑफिस) तक विजय मार्च निकाला गया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों के संघर्ष और लोकतंत्र की जीत बताया।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशभर के छात्रों की आवाज को पूरी मजबूती और निडरता से उठाया, जिसके चलते केंद्र सरकार को मजबूर होकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है और छात्रों के संघर्ष की सफलता है। रिंकू टाक ने मांग की कि नीट पेपर लीक प्रकरण से आहत होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही छात्रों के प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज और आंसू गैस छोड़ने की घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों की लड़ाई सड़क से संसद तक मजबूती से लड़ी, जिसके परिणामस्वरूप केंद्र सरकार को शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा। उन्होंने पीड़ित छात्रों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवजा और लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस के इस विजय मार्च में पार्टी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पार्षद, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मार्च गांधी चौक से प्रारंभ होकर कमल तिराहे के रास्ते डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के पास बड़े पोस्ट ऑफिस पर संपन्न हुआ, जहां छात्रों के समर्थन में नारे लगाए गए और न्याय की मांग दोहराई गई। विजय मार्च में रिंकु टाक ,श्रीमती अनिता यादव, योजना देवड़ा, अजय रघुवंशि,इन्द्रसेन देशमुख,हुजेफा मुलायमवाल,सलीम कॉटन वाला, अकील औलिया, किशोर महाजन, उबेद शेख, अब्दुल्ला अंसारी, इस्माइल अंसारी,मीना मोरे, हमीद डायमंड, मूज्जू मीर, शाहिद बंदा, आरिफ खान, इनाम आंसरी, जावेद खान, तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला मीडिया प्रभारी, अजय बालपुरकर, नोमान खान, अमर यादव, बाबा भाई,हाफिज मंसुरी, डॉ फरीद काजी, शैली कीर ,देवेश्वर ठाकुर, सोराब कुरेशी, जाहिद सिदिकी,गुड्डू भाई,सुनील सोनवणे,दीपक जंगाले, वसीम बक्श, इमरान हुसैन, लोलो ठाकुर,गोरी शर्मा, सरिता भगत, रजनी चौहान, मीनाक्षी महाजन,सजिद आंसरी, आशिष भगत, असलम खान, अरुण जोशी, आरिफ शेख, असगर चोधरी, शहजाद नूर, हेमंत पाटिल, हेमंत सोनवणे, कमलेश शाह,भोजराज पटेल, भावेश तोमन, सुखलाल महाजन, बबलू देवड़ा, रहीम भाई,शेख रुस्तम, डॉ फिरोज बेग, इमरान हुसैन, रियाज आंसरी, कैलाश पाटिल,
