नगर पालिका अध्यक्ष ने सीएमओ को लिखा पत्र: बंद पड़े ‘स्वर्ग रथ’ और ‘पशु वाहन’ को तत्काल दुरुस्त कराने के दिए निर्देश

Spread the love

सागर/देवरीकला-: नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन ने जनहित और नागरिक सुविधाओं को सर्वोपरि रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। नगर में लंबे समय से बंद पड़े ‘स्वर्ग रथ’ (शव वाहन) और ‘पशु वाहन’ की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को एक पत्र लिखा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने दोनों महत्वपूर्ण वाहनों का तत्काल सुधार कार्य कराकर उन्हें पुनः जनसेवा में बहाल करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

आम जनता की परेशानी पर अध्यक्ष गंभीर-नगर पालिका अध्यक्ष ने पत्र में उल्लेख किया है कि नगर पालिका द्वारा संचालित ‘स्वर्ग रथ’ (शव वाहन) पिछले कुछ समय से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा है। किसी भी परिवार में दुखद घड़ी के समय इस वाहन की अनुपलब्धता के कारण परिजनों कोआर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही, नगर पालिका परिषद का पशु वाहन’ भी काफी लंबे समय से बंद है। जिसका सुधार कार्य करवाना तत्काल आवश्यक है
लापरवाही पर जताई नाराजगी-
दोनों वाहनों की तकनीकी खराबियों का तुरंत आकलन किया जाए-
बिना किसी देरी के तत्काल सुधार कार्य शुरू कराया जाए।
आगामी कुछ ही दिनों के भीतर दोनों वाहनों को पूरी तरह चालू हालत में सड़क पर लाया जाए, ताकि जनता को इसका लाभ मिल सके।
“नगर की जनता को मूलभूत सुविधाएं और आपातकालीन सेवाएं समय पर मिलना उनका अधिकार है। दुःख की घड़ी में शव वाहन का न मिलना बेहद खेदजनक है। इसके साथ ही आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए उपयोग होने वाले पशु वाहन का सुधार भी अनिवार्य है। सीएमओ को निर्देशित कर दिया गया है कि वे बिना किसी टालमटोल के तत्काल प्रभाव से दोनों वाहनों को सुधरवाएं, अन्यथा इस लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया जाएगा।”
— नेहा अलकेश जैन, अध्यक्ष (नगर पालिका परिषद, देवरी)

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *