खैरी वीर में राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी का हुआ आत्मीय स्वागत

Spread the love

देवरी कला -:विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरी वीर में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति,पर्यटन,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी का ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यमंत्री श्री लोधी ग्राम के सरपंच एवं लोधी क्षत्रिय महासभा ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश सिंह लोधी के निवास पहुंचे,जहां क्षेत्रवासियों ने पुष्पमाला पहनाकर एवं तिलक लगाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन,समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री लोधी ने उपस्थित लोगों से आत्मीय मुलाकात की और क्षेत्र के विकास,जनसमस्याओं तथा सामाजिक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा दिए गए स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।ग्रामीणों ने भी मंत्री श्री लोधी के सरल स्वभाव एवं क्षेत्र के प्रति सक्रियता की सराहना की। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और अपनत्व का माहौल देखने को मिला।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *