प्रदेश कमेटियों के गठन में तेजी लाने के निर्देश – परवेज़ भारतीय

Spread the love

भोपाल। प्रिंट मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन (PMJA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज़ भारतीय ने संगठन के सभी प्रदेश अध्यक्षों से अपने-अपने राज्यों में प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला इकाइयों के गठन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर सशक्त टीम का गठन आवश्यक है। सभी प्रदेश अध्यक्ष अपने-अपने राज्यों में समर्पित एवं सक्रिय पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ते हुए प्रदेश, जिला एवं तहसील स्तर की कमेटियों का गठन जल्द से जल्द करें।
राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज़ भारतीय ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इसके लिए संगठनात्मक ढांचे का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए सदस्यता अभियान को गति देने तथा संगठन के विस्तार पर विशेष ध्यान देने का भी आग्रह किया। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी प्रदेश अध्यक्ष संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और जल्द ही अपनी-अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे,उक्त जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमप्रकाश शर्मा ने दी है

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *