नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस

Spread the love

रिंकू टॉक बोले, दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं।

रिंकू टॉक के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन, नीट पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता

बुरहानपुर में जिला शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। शनिवार शाम 7 बजे कमल टॉकीज तिराहे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशाल मशाल जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक के नेतृत्व में निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और अन्य प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओ ने शामिल होकर विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हुए अन्याय पर नाराजगी जताई। रिंकू टॉक ने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर है और नीट परीक्षा में 22 लाख से अधिक छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महामहिम राष्ट्रपति से मांग करती है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में हजारों स्कूल बंद हो चुके हैं और सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर यह मशाल जुलूस आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की। इस दौरान रिंकु टॉक वाजिद इकबाल,अनिता यादव,अकील औलिया सलीम कॉटन वाला, त तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला आसिफ खान मुजजू मीर, विनोद मोरे ,हमिद डायमंड, योजना देवडॉ, फाहिम हाशमी,जाहिर अब्बास,अजय बालापुर,शाहिद बंदा, मुन्ना यादव नोमान खान गौरी शर्मा, शेख रुस्तम, मिनाक्षी महाजन , अशीष भगत शेख अर्जुन जंगलशैली कीर , दीपाक जंगले, सोराब कुरैशी डॉ इमरान खान,असगर भाई, रहीम भाई, देव ठाकुर वाशिम बक्स अरुण महाराज असलम खान साजिद अंसारी कमलेश शाह, इमरान खान डॉ फ़िरोज़ बेग इब्राहिम कुरैशी

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *