एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 16 मार्च से गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल-2 से परिचालन शुरू करेंगे

Spread the love
  • परिचालन 16 मार्च 2026 से टर्मिनल-1 (T1) से नवनिर्मित टर्मिनल-2 (T2) में स्थानांतरित होगा।
  • एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस गुवाहाटी हवाई अड्डे के T2 से कुल 38 दैनिक उड़ानों का संचालन करेंगे।

गुरुग्राम : एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस 16 मार्च से गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नवनिर्मित टर्मिनल-2 (T2) से अपनी सभी उड़ानों का संचालन करेंगे।

नए टर्मिनल पर उतरने वाली एयर इंडिया की पहली उड़ान दिल्ली से आने वाली AI879 होगी और इसकी वापसी उड़ान AI880 गुवाहाटी हवाई अड्डे के T2 से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली एयर इंडिया की पहली उड़ान होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX1517 (कोलकाता से) नए टर्मिनल पर उतरने वाली पहली उड़ान होगी और इसी उड़ान की इंफाल की आगे की यात्रा गुवाहाटी के T2 से प्रस्थान करने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की पहली उड़ान बनेगी।

वर्तमान में एयर इंडिया दिल्ली और गुवाहाटी के बीच दो दैनिक रिटर्न उड़ानें संचालित करती है, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस गुवाहाटी को बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, डिब्रूगढ़, दीमापुर, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर और कोलकाता से जोड़ते हुए 17 दैनिक उड़ानें संचालित करती है।

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की ज़मीनी टीमें (ground teams) नए टर्मिनल पर मेहमानों को हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान करेंगी।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *