देशभक्ति की लहर :देवरीकला में अलकेश जैन के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा-बाइक रैली

Spread the love

तिरंगा थामे युवाओं ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश, देवरीकला में भव्य बाइक रैली

देवरीकला-:गुरुवार को नगर के लक्ष्मी वार्ड स्थित त्रिवेणी बगीचा से भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश जैन के नेतृत्व में निकली इस रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली त्रिवेणी बगीचा से शुरू होकर बस स्टैंड, विवेकानंद चौराहा, मानिकचंद पेट्रोल पंप और नगरपालिका होते हुए पुनः त्रिवेणी बगीचा पहुंचकर समाप्त हुई। पूरे मार्ग पर प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति का संदेश दिया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे रास्ते देशभक्ति का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया गया।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *