भारत की युवा पीढ़ी लिखेगी देश की अगली विकास गाथा: अनिल अग्रवाल

Spread the love

नई दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने भारत के भविष्य को लेकर आशावाद व्यक्त करते हुए कहा कि देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के साथ-साथ हर युवा को आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है।

अग्रवाल ने कहा कि आज के दौर में स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां देश की युवा आबादी अपनी क्षमता को पहचान सके, अपने सपनों को पूरा कर सके और भारत की निरंतर प्रगति में योगदान दे सके।

उन्होंने देश को और मजबूत बनाने तथा उस भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया, जिसका सपना हर भारतीय देखता है।

अग्रवाल लगातार एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की वकालत करते रहे हैं। वे घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने और देश के प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग को भारत की आर्थिक प्रगति के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं।

अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *