स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Spread the love

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल में पुलिस कमिश्नरेट की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने तिरंगा लहराकर यात्रा को रवाना किया। इस दौरान भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में कार्यरत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिसकर्मियों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज नजर आया। देशभक्ति के नारों और उत्साह के साथ पुलिसकर्मियों ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के माध्यम से देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संदेश दिया। यात्रा में पुलिस अधिकारियों से लेकर जवानों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकली इस तिरंगा यात्रा ने शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया। भोपाल पुलिस की इस पहल का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना भी रहा।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *