संत रविदास जयंती वर्ष:
संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर ब्रह्मपुर में कलश वंदन यात्रा का भव्य पुष्पवर्षा कर स्वागत,भारी संख्या में जनमानस हुवा शामील
संत रविदास महाराज जी के आदर्श,उपदेश और विचार सदैव हमें समरस, समानतामूलक और संस्कारित समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करते रहेंगे. श्रीमती अर्चना चिटनिस
बुरहानपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर सामाजिक समरसता का संदेश जन.जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समरसता संकल्प अभियान कलश वंदन यात्रा का 22 अगस्त 2026 शनिवार को श्री हनुमान मंदिर रास्तीपुरा से पुजा अर्चना ,कलश वंदन एवं पुजन के साथ शुभारम्भ हुवा ,यह यात्रा लालबाग पहुची ,जहां पर प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य, पुर्व केबिनेट ंमत्री एवं बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी मुख्य अतिथि के रूप में शामील हुई। इस यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने ,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, कलश यात्रा जिला टोली प्रभारी एवं जिला महामंत्री श्री ईश्वर चौहान,जिला महामंत्री चिंतामन महाजन,अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अधिवक्त्ता राजकुमार वाद्य, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता रविन्द्र काकडे, प्रमुख रूप से शामील हुवे। सभी ने संत रविदासजी का स्मरण करते हुवे कलश पुजन करते हु़वे जमकर नारेबाजी की।
लालबाग के विभिन्न मार्गो से निकली कलश यात्रा:- संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर सामाजिक समरसता का संदेश जन.जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समरसता संकल्प अभियान कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ शनिवार को श्री हनुमासन मंदिर रास्तीपुरा से प्रारम्भ होकर शनवारा, सिधिंबस्ती, होते हुवे लालबाग पहुची, समपुर्ण मार्ग पर जयधोष गुंजते रहे । लालबाग पहुचने पर मुख्य मार्गो पर संत रविदास जी के भजनो के साथ स्थानिय निवासीयों ने पुष्पवर्षाकर जोरदार स्वागत ,वंदन और अभिनंदन किया। इस कलश यात्रा में जनप्रतिनिधीगण, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल के साथ जिला,मंडल,मोर्चा ,प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,कार्यकर्ता बडी संख्या में शामील हुवे।
प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता,पूर्व केबिनेट मंत्री,बुरहानुपर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कलश वंदन यात्रा के अवसर पर कहा कि संत रविदास महाराज जी के ओजस्वी विचार आज भी मानवता के कल्याण, सामाजिक समरसता, समानता और सर्वांगीण उत्थान के लिए हम सभी को निरंतर प्रेरित करते हैं। उनका जीवन और संदेश समाज में प्रेम, सद्भाव एवं समान अधिकारों की भावना को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। संत रविदास महाराज जी के आदर्श,उपदेश और विचार सदैव हमें समरस, समानतामूलक और संस्कारित समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि संत रविदास महाराज ने समाज को समरसता,समानता और मानवता का मूलमंत्र दिया। इसी संदेश को जन.जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस अभियान के माध्यम से गांव.गांव तक सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों, शहरों और नगरों में जिस प्रकार सामाजिक कटुता एवं विभाजन की परिस्थितियां निर्मित हो रही हैं, उन्हें दूर करने के लिए समरसता ही सबसे महत्वपूर्ण मार्ग है। उन्होंने कहा कि समरसता के बिना देश के 140 करोड़ नागरिकों की एकता और सामाजिक अस्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती।
नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि समाज में समय के साथ आई कुरीतियों और सामाजिक भेदभाव को दूर करने के लिए ऐसे अभियानों की आवश्यकता है। संत रविदास महाराज ने जात.पात और ऊंच.नीच की भावना के विरुद्ध संघर्ष करते हुए समाज को समानता का संदेश दिया।
आयोजन के जिला संयोजक श्री ईश्वर चौहान ने संत रविदास महाराज की प्रसिद्ध वाणी मन चंगा तो कठौती में गंगा का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि मन स्वच्छ और पवित्र है तो सच्ची भक्ति और पवित्रता व्यक्ति के भीतर ही विद्यमान है। संत रविदास जी का जीवन समाज को आडंबर से दूर रहकर मानवता और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
समरसता संकल्प अभियान कलश यात्रा में प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य, पुर्व केबिनेट ंमत्री एवं बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने , महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, कलश यात्रा जिला टोली प्रभारी एवं जिला महामंत्री श्री ईश्वर चौहान,जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अधिवक्त्ता राजकुमार वाद्य, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता रविन्द्र काकडे, बलजात जी नावानी, प्रशांत जी पाटील, रवि जी गावडे, कैलाश जी पारीक, प्रभाकर जी महाजन, एल्डरमेन रूद्रेशवर एन्डोले, पार्षदगण संभाजी सगरे, आशिष जी शुक्ला, दुर्गेश जी शर्मा ,श्रीमती दिपीका सोनी, श्रीमती ममता दुबे, मिडिया ्रप्रभारी मुकेश पुर्वे, मंडल महामंत्री जगदिश सोनवणे, अशोक राठौर, सहित जनप्रतिनिधी, जिला,मंडल, मोर्चा,प्रकोष्ष्ठ, पदाधिकारी,पूर्व पदाधिकारी,कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम इस कलश यात्रा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,भाजपा जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, कार्यकर्ता विशेषकर अजा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे।
