राहुल गांधी का इंदौर कार्यक्रम छात्रों की गूंज नहीं, कांग्रेस के झूठ और फर्जीवाड़े का खुला बाजार: राहुल कोठारी
छात्रों के नाम पर कांग्रेस का महाघोटाला, राहुल गांधी के मंच पर फर्जी छात्र बेनकाब: राहुल कोठारी
भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं युवा तुर्क नेता राहुल कोठारी ने कहा कि इंदौर में राहुल गांधी जी के तथाकथित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की सच्चाई पूरे प्रदेश के सामने आ गई है। यह छात्रों की वास्तविक आवाज नहीं, बल्कि कांग्रेस द्वारा तैयार किया गया स्क्रिप्टेड राजनीतिक फर्जीवाड़ा था।
कोठारी ने कहा कि जिन लोगों को आम छात्र बताकर मंच पर प्रस्तुत किया गया, वे कांग्रेस और एनएसयूआई से जुड़े पदाधिकारी निकले। यह मध्यप्रदेश के छात्रों और युवाओं के साथ सीधा धोखा है। कांग्रेस के पास अब युवाओं का समर्थन नहीं बचा है, इसलिए वह अपने ही पदाधिकारियों को छात्र बनाकर राहुल गांधी जी के सामने खड़ा कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस झूठ को परोसने के लिए जीतू पटवारी और उमंग सिंघार को तत्काल माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस नेतृत्व को ऐसे फर्जीवाड़े में शामिल पदाधिकारियों के साथ-साथ राहुल गांधी जी पर भी तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि यह केवल एक कार्यक्रम की गलती नहीं, बल्कि युवाओं को भ्रमित करने की सोची-समझी साजिश है।
उन्होंने कांग्रेस की झड़ती बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने यही झूठ पहले मीनाक्षी नटराजन के शपथ पत्र में भी बोला था और अब छात्रों के नाम पर वही भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन मध्यप्रदेश का युवा अब कांग्रेस की स्क्रिप्टेड राजनीति, झूठे नैरेटिव और फर्जी छात्र प्रस्तुति को पूरी तरह पहचान चुका है।
कोठारी ने कहा कि कांग्रेस को आईना दिखाते हुए यह हम नहीं कह रहे दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी की तीन-शून्य की ऐतिहासिक जीत ने स्पष्ट कर दिया है कि देश का छात्र और युवा राष्ट्रवादी विचार, सकारात्मक राजनीति और विकसित भारत के संकल्प के साथ खड़ा है।
