नई दिल्ली: LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, नहीं कराई e-KYC तो बंद हो सकती है सर्विस

Spread the love

LPG ग्राहकों के लिए राहत की खबर है. सरकार ने घरेलू LPG कनेक्शन की e-KYC कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी है. ग्राहकों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह समयसीमा बढ़ाई गई है. अगर आपके LPG कनेक्शन की e-KYC अभी तक पूरी नहीं हुई है, तो जल्द से जल्द ये प्रक्रिया पूरी कर लेना बेहतर होगा. e-KYC की प्रक्रिया तय समयसीमा में पूरी नहीं करने पर LPG कनेक्शन तुरंत बंद या रद्द नहीं होगा. लेकिन, गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी में परेशानी आ सकती है यानी जरूरत के समय सिलेंडर हासिल करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. कुछ मामलों में LPG सब्सिडी का लाभ भी प्रभावित हो सकता है. जब तक ग्राहक का वेरिफिकेशन पूरा नहीं होता, तब तक उसे सिलेंडर के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है

e-KYC के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि घरेलू LPG कनेक्शन वास्तविक ग्राहक के नाम पर ही चल रहा है इसका एक उद्देश्य घरेलू इस्तेमाल के लिए मिलने वाले रियायती LPG सिलेंडरों के गलत इस्तेमाल को रोकना भी है. इसके अलावा सरकार घरेलू LPG सिलेंडरों के अवैध कमर्शियल इस्तेमाल पर लगाम लगाने के लिए भी ग्राहकों का वेरिफिकेशन कर रही है

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *