RSS ने नेपाल बाढ़ पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

Spread the love

नेपाल के उत्तरी सीमावर्ती क्षेत्र में आयी भयंकर बाढ़ से प्रभावित सभी मृतकों के परिजनों एवं पीड़ित तथा घायलों के प्रति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गहरी संवेदना प्रकट करता है। नेपाल में बुधवार को सुबह आए भीषण बाढ़ के कारण रसुवा, धादिङ्ग, नुवाकोट, चितवन और पूर्वी नवलपरासी ज़िले प्रभावित हुए हैं। इन जिलों में आए भीषण आपदा में हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।
इस आपदा में पीड़ितों के सहयोग हेतु हम सभी तत्पर हैं तथा हर सम्भव सहायता प्रदान करने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समस्त लोगों से अनुरोध करता है कि इस अप्रत्याशित स्थिति में हर संभव सहायता हेतु आगे आएं।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *