12 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज

Spread the love

कार्यक्रम — युवाओं के सवालों से होगा सीधा संवाद
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा—

राहुल गांधी जी 12 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं। ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के माध्यम से वे Gen-Z और प्रदेश के युवाओं से सीधे संवाद करेंगे।

मध्यप्रदेश का युवा आज भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, पेपर लीक और भर्ती घोटालों से परेशान है। व्यापमं से लेकर नर्सिंग घोटाला, पटवारी भर्ती, पुलिस आरक्षक भर्ती सहित कई मामलों ने युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े किए हैं।

पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत आरक्षण का मुद्दा भी युवाओं के अधिकार और भविष्य से सीधे जुड़ा हुआ है। सरकार को बताना चाहिए कि युवाओं को उनका संवैधानिक अधिकार कब मिलेगा?

राहुल गांधी युवाओं से सिर्फ भाषण नहीं, संवाद करेंगे। वे उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनके सवालों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाएंगे।

दूसरी ओर, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जी की उम्र हो गई है। उनके प्रवचन और उनकी विचारधारा के दावे जमीन पर उनके संगठन के कर्मों से मेल नहीं खाते। युवाओं को उपदेश देने से पहले देश में रोजगार, शिक्षा और अवसरों की वास्तविक स्थिति पर जवाब देना चाहिए।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *