शिक्षक दिवस पर 10 शिक्षकों को ’शिक्षा रत्न सम्मान 2026’ से मातृभाषा ने किया सम्मानित

Spread the love

इन्दौर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा शिक्षक दिवस पर ‘शिक्षा रत्न सम्मान 2026’ से सम्मान किया गया।

मातृभाषा उन्नयन संस्थान की राष्ट्रीय सचिव भावना शर्मा ने बताया कि ‘सम्मानित शिक्षकों में आगरा से गणतंत्र जैन ओजस्वी, निज़ामाबाद, तेलंगाना से श्रीमन्नारायण चारी विराट, दिल्ली से चन्द्रमणि मणिका, छिंदवाड़ा से डॉ. मनीषा जैन, लखीमपुर खीरी से नग़मा सिद्दीकी व इन्दौर से संजू पाठक, डॉ. अखिलेश राव, रश्मिता शर्मा, ऋचा दिनेश तिवारी एवं सुरेखा सिसौदिया को सम्मानित किया गया।
शिक्षा रत्न सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने प्रदान किया। उन्होंने कहा कि ‘निर्माण और प्रलय दोनों की पटकथा एकसाथ लिखने वाले शिक्षक ही हैं। शिक्षकों का सम्मान कर हम गौरवान्वित हैं।’

संस्थान के संरक्षक राजकुमार कुम्भज सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने शुभकामनाएँ प्रेषित कर आभार व्यक्त किया।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *