निगम ने की साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही

Spread the love

सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी, सी.एंड.डी. वेस्ट फैलाने, खुले में शौच करने व थूकने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के विरूद्ध 56 प्रकरणों में 08 हजार 500 रुपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की
भोपाल, 05 सितम्बर 2026
नगर निगम द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के दिशा निर्देशों अनुसार अपशिष्ट प्रबंधन सुनिश्चित कराने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है और दिशा निर्देशों का उल्लंधन करने, प्रदूषण फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही भी की जा रही है। इसी क्रम में निगम अमले ने शनिवार को शहर के अनेक क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 56 प्रकरणों में 08 हजार 500 रुपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की।
निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देशों पर निगम अमले ने साफ-सफाई व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जोन क्र. 13 में 27 प्रकरणों में 04 हजार 700 रूपये, जोन क्र. 14 में 20 प्रकरणों में 02 हजार रूपये तथा जोन क्र. 15 में 09 प्रकरणों में 01 हजार 800 रूपये की राशि स्पॉट फाईन के रूप में वसूल की। इस प्रकार निगम के अमले ने कुल 56 प्रकरणों में 08 हजार 500 रूपये की राशि स्पॉट फाईन/जुर्माने के रूप में वसूल की।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *