शराब छोड़ने का संदेश लेकर केसली नुक्कड़ पर उतरे ‘यमराज’

Spread the love

केसली-: शराब से दूरी बनाने और लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से केसली के नुक्कड़ पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ‘यमराज’ का रूप धारण कर लोगों को शराब के दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया गया।

इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनुरुद्ध सिंह और अधिवक्ता अजय पटेल ने यमराज की भूमिका निभाई। उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि “जल्द से जल्द शराब छोड़ दो, नहीं तो सीधे यमराज के साथ जाना पड़ेगा।”

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से शराब का सेवन छोड़कर स्वस्थ और नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील की गई। नुक्कड़ कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को शराब के नुकसान के प्रति जागरूक करना और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना रहा।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *