एम्स में स्वास्थ्य-केंद्रित गतिविधि के तहत स्टोन आर्ट प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

एम्स भोपाल के स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र द्वारा स्टोन आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र, एम्स भोपाल परिसर में संपन्न हुई।
इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लिया। इस आयोजन ने प्रतिभागियों को अपने कलात्मक कौशल और रचनात्मक अभिव्यक्ति को पत्थरों पर उकेरी गई कला (स्टोन आर्ट) के माध्यम से प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया।

प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए बताया गया कि प्रथम स्थान सुश्री प्रीति (नर्सिंग छात्रा, बैच 2024) ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सुश्री चंचल (नर्सिंग छात्रा, अंतिम वर्ष) को तथा तृतीय स्थान श्रीमती माधवी (नर्सिंग अधिकारी) को प्रदान किया गया। वहीं, सांत्वना पुरस्कार सुश्री हर्षिता (छात्रा) को दिया गया। इस आयोजन ने एम्स भोपाल समुदाय के बीच रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति तथा स्वास्थ्य-केंद्रित गतिविधियों में सहभागिता को बढ़ावा दिया। इस प्रकार के आयोजन मानसिक स्वास्थ्य तथा समग्र कल्याण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *