मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन

Spread the love

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, भोपाल का प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संग्रहालय के खुलने एवं बंद होने के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। आगामी 01 नवम्बर, 2026 से जनवरी, 2027 तक संग्रहालय दोपहर 12:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक दर्शकों एवं पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। वहीं, 01 फरवरी, 2027 से अक्टूबर, 2027 तक संग्रहालय के खुलने का समय दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक रहेगा।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में प्रदेश की जनजातियों के जीवन, देशज ज्ञान, कला परंपराओं और सौंदर्यबोध को विविध माध्यमों से प्रदर्शित किया गया है। संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं में जनजातीय समुदायों के आवास की वास्तुगत, शिल्पगत एवं व्यवहारगत विशेषताओं के साथ उनके सामाजिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक जीवन की झलक देखने को मिलती है।

संग्रहालय में छह अलग-अलग कला एवं शिल्प माध्यमों पर आधारित दीर्घाएं हैं, जिनमें जनजातीय जीवन, परिवेश, खेल, संस्कृति और देवलोक से जुड़े विविध पक्षों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। प्रत्येक दीर्घा में स्थापित कियोस्क के माध्यम से दर्शक, जिज्ञासु एवं शोधार्थी संबंधित विषयों की विस्तृत जानकारी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्राप्त कर सकते हैं।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *