एअर इंडिया 1 अगस्त 2026 से दिल्ली-टोरंटो उड़ानों में फ्यूल फ्यूल स्टॉप हटा रही है; उड़ान के लिए इस्तेमाल होगा नए प्रीमियम केबिन इंटीरियर वाला बी 787-9 विमान

Spread the love
  • दिल्ली-टोरंटो रूट पर पहली बार एअर इंडिया की प्रीमियम इकोनॉमी सर्विस शुरू की जा रही है।
  • 1 अगस्त से टोरंटो के लिए हर हफ़्ते 7 उड़ानें फिर से शुरू की जा रही हैं।

गुरुग्राम: एअर इंडिया ने आज अपनी दिल्ली-टोरंटो सर्विस में बड़े अपग्रेड का ऐलान किया। 1 अगस्त 2026 से इस रूट पर कंपनी का नया बोइंग 787-9 विमान चलाया जाएगा, जिससे एयरलाइन को वियना में फ्यूल के लिए नहीं रुकना पड़ेगा और यह सर्विस नॉन-स्टॉप हो जाएगी।

फ्यूल स्टॉप को हटाने का फैसला उपलब्ध एयरस्पेस पर निर्भर करेगा। इसका उद्देश्य दिल्ली से टोरंटो के बीच उड़ान में लगने वाले समय को घटाकर 17 घंटे करना है, जो अभी फ्यूल स्टॉप सहित लगभग 20 घंटे है। यानि ऐसा करने से यात्रा के समय में लगभग तीन घंटे की कमी आएगी। टोरंटो-दिल्ली वापसी की सर्विस नॉन-स्टॉप चलती रहेगी, जिसमें यात्रा का समय 16 घंटे तक होगा।

एअर इंडिया के लिए खास तौर पर बनाए गए नए बोइंग 787-9 विमान के इस्तेमाल से भारत और कनाडा के बीच यात्रा तेज़ और ज़्यादा सुविधाजनक हो जाएगी। साथ ही, इससे पहली बार कनाडा की यात्रा में एअर इंडिया के नए ऑनबोर्ड प्रोडक्ट्स एवं यात्रा का प्रीमियम अनुभव मिलेगा।

1 अगस्त 2026 से एअर इंडिया दिल्ली और टोरंटो के बीच रोज़ाना उड़ानें संचालित करेगी, हालांकि अभी हफ़्ते में पाँच उड़ानें ही होती हैं। एयरलाइन ने जून और भू-राजनैतिक गतिविधियों को देखते हुए इस रूट पर उड़ानों की संख्या अस्थायी रूप से कम कर दी थी।

इस अवसर पर एअर इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन ने कहाः “कनाडा में दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत भारतीय समुदाय रहते है, और टोरंटो लंबे समय से एअर इंडिया के सबसे अहम इंटरनेशनल गेटवे में से एक रहा है। हम एअर इंडिया को विश्वस्तरीय ग्लोबल एयरलाइन में बदल रहे हैं, इसी के मद्देनज़र हम प्रमुख इंटरनेशनल रूट्स पर अपने नए विमानों और आधुनिक केबिन प्रोडक्ट्स की उपलब्धता लगातार बढ़ा रहे हैं। दिल्ली-टोरंटो रूट पर हमारे नए बोइंग 787-9 की शुरुआत एक और उल्लेखनीय उपलब्धि है। इससे भारत और कनाडा के बीच यात्रा करने वाले ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिलेगा और नॉर्थ अमेरिका में हमारी सबसे प्रीमियम सर्विस का विस्तार होगा।”

टोरंटो के लिए एअर इंडिया में उड़ान का नया प्रीमियम अनुभव

एअर इंडिया के नए बोइंग 787-9 विमान में आधुनिक थ्री-क्लास केबिन कॉन्फ़िगरेशन है, जिसमें ग्राहकों को बिज़नेस क्लास, प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी क्लास चुनने का विकल्प मिलता है।

पहली बार, दिल्ली और टोरंटो के बीच यात्रा करने वाले एअर इंडिया के मेहमानों को प्रीमियम इकोनॉमी में यात्रा करने का विकल्प मिलेगा, जहां वे बहुत लंबी दूरी की यात्रा के दौरान ज़्यादा जगह, आराम और बेहतर सर्विस का आनंद उठा सकेंगे।

नए विमान में बिज़नेस क्लास में 30 प्राइवेट सुइट, 28 प्रीमियम इकोनॉमी सीटें और 238 इकोनॉमी सीटें हैं, जिनमें आधुनिक डिज़ाइन, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और भारतीय शैली संयोजन देखने को मिलता है।

टोरंटो आने-जाने वाले एअर इंडिया के यात्री अब कई बेहतर सुविधाओं का आनंद उठा सकते हैं, जिनमें शामिल हैंः

  • शानदार बिज़नेस क्लास सुइट, जिनमें से हर एक में आईल एक्सेस, 79-इंच का पूरी तरह से फ़्लैट बैड, वायरलेस चार्जिंग, काफ़ी पर्सनल स्टोरेज और 17-इंच की बड़ी 4के क्यूएलईडी एचडीआर टचस्क्रीन पर शानदार इन-फ़्लाइट एंटरटेनमेंट की सुविधा है – ये सभी फीचर्स बहुत लंबी दूरी की यात्रा को आरामदायक और सुकून भरा बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
  • 2-3-2 लेआउट में चौड़ी सीटों वाला प्रीमियम इकोनॉमी केबिन, जिसमें 38-इंच की पिच के साथ पर्याप्त लैगरूम, अच्छी रिक्लाईन होने वाली सीटें, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, एडजस्टेबल लैग और काफ़ रेस्ट, और 13.3-इंच की 4के क्यूएलईडी एचडीआर टचस्क्रीन है, जो ज़्यादा आराम और पर्सनल स्पेस देती है।
  • इकोनॉमी क्लास का अनुभव, जिसमें लंबी दूरी की यात्रा के लिए खास तौर पर डिज़ाइन की गई सीटें, 11.6-इंच की 4के क्यूएलईडी एचडीआर टचस्क्रीन,  पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस रखने के लिए सोच-समझकर बनाया गया स्पेस है। ये सभी सुविधाएं यात्रा के अनुभव को आरामदायक बनाती हैं।
  • उड़ान के भीतर नेक्स्ट-जनरेशन एंटरटेनमेंट, जिसमें 3,000 घंटे से ज़्यादा का कंटेंट है। यह थेल्स अवंत अप सिस्टम सिस्टम से पावर्ड है और सभी केबिन में हाई-डेफ़िनिशन टचस्क्रीन, ब्लूटूथ ऑडियो कनेक्टिविटी, यूएसबी-ए और यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट, एसीपावर आउटलेट और आसान यूज़र इंटरफ़ेस जैसी सुविधाएँ हैं।
  • केबिन में नई मूड लाइटिंग, जो प्राचीन भारतीय वैलनेस परंपराओं से प्रेरित है।
  • ऑनबोर्ड नया और बेहतर अनुभव, जिसमें भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय स्वाद वाले खास मैन्यू, प्रीमियम चाइनावेयर, ग्लासवेयर और टेबलवेयर, आरामदायक बैड, नए डिज़ाइन किए गए एमेनिटी किट और अन्य खास सुविधाएँ शामिल हैं, जो यात्रा के दौरान बेहतर और सहज अनुभव देती हैं।

नए विमान से दिल्ली और टोरंटो के बीच एअर इंडिया की उड़ानों की बुकिंग कई माध्यमों से की जा सकती है, जिनमें एअर इंडिया की वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप, कस्टमर कॉन्टैक्ट सेंटर और दुनिया भर के ट्रैवल एजेंट शामिल हैं। 

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *