मुंबई: मदर्स डे के विशेष अवसर पर इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस (पूर्व में रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड) ने अपने नए कैंपेन “+1 इन योर मदरहुड जर्नी” की शुरुआत की है। यह कैंपेन मातृत्व से जुड़े एक बेहद संवेदनशील और अक्सर समाज द्वारा अनदेखे किए जाने वाले सच को उजागर करता है कि मां बनने का सफर बच्चे के जन्म से नहीं, बल्कि उस पल से शुरू होता है जब एक महिला मां बनने का संकल्प लेती है।
आज के समय में जब फर्टिलिटी जर्नी आधुनिक परिवारों के निर्माण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन रही है, यह कैंपेन गर्भधारण से पहले के भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक संघर्षों को केंद्र में रखता है। कंपनी का उद्देश्य मातृत्व को लेकर समाज की पारंपरिक सोच को नई दिशा देना और हर कदम पर एक मजबूत साझेदार की भूमिका निभाना है।
भावनात्मक फिल्म और रचनात्मक प्रस्तुति इस कैंपेन का मुख्य आकर्षण एक फर्टिलिटी क्लिनिक पर आधारित एक प्रभावशाली फिल्म है। यह फिल्म एक महिला की प्रतीक्षा, उम्मीद और धैर्य को बेहद सरलता के साथ दर्शाती है। बिना किसी भारी संवाद के, यह फिल्म उन भावनाओं को व्यक्त करती है जिनसे असिस्टेड रिप्रोडक्टिव जर्नी से गुजरने वाले लोग अक्सर अकेले जूझते हैं। इस कैंपेन की कल्पना और निर्माण क्रिएटिव एजेंसी ‘सोचीर्स’ (Socheers) द्वारा किया गया है, जिसने आधुनिक मातृत्व की जटिलताओं को वास्तविकता के साथ प्रस्तुत किया है।
फर्टिलिटी चुनौतियों पर चर्चा को सामान्य बनाने की पहल भारत में लगभग 1.46 करोड़ दंपति फर्टिलिटी संबंधी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन सामाजिक झिझक और आर्थिक बोझ के कारण आईवीएफ जैसी प्रक्रियाओं पर खुलकर बात नहीं होती। इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस इस कैंपेन के जरिए इन अनुभवों को मुख्यधारा में लाकर वैकल्पिक तरीकों से माता-पिता बनने की इच्छा रखने वाले लोगों के साहस को सम्मान देने का प्रयास कर रहा है। यह कैंपेन यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किया जाएगा।
आर्थिक और चिकित्सा सुरक्षा का वादा मातृत्व की यात्रा की चुनौतियों को समझते हुए, इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस ऐसे हेल्थ इंश्योरेंस समाधान प्रदान कर रहा है जिनमें आईवीएफ, आईयूआई और एम्ब्रियो ट्रांसफर जैसे उपचारों का कवरेज शामिल है। इसके अलावा, मैटरनिटी खर्च, प्री और पोस्ट-नेटल केयर के साथ-साथ नवजात शिशु के लिए पहले दिन से मेडिकल और वैक्सीनेशन कवरेज भी उपलब्ध कराया जाता है।
इंडसइंड जनरल इंश्योरेंस के प्रेसिडेंट एवं हेड – डिजिटल बिजनेस, मार्केटिंग और स्ट्रैटेजी, तरुण खन्ना ने इस पहल पर कहा कि मातृत्व एक निर्णय से शुरू होकर हर कदम के साथ विकसित होता है। कंपनी का प्रयास ग्राहकों को केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि वह आत्मविश्वास और भरोसा देना है जो उनकी बदलती जरूरतों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके। यह कैंपेन भावनात्मक और आर्थिक पहलुओं को जोड़कर ग्राहकों के प्रति कंपनी की संवेदनशील सोच को और मजबूत करता है।
