बैंक ऑफ बड़ौदा ‘UPI पर क्रेडिट लाइन’ शुरू करने वाला पहला बैंक बना – महिला SHG सदस्यों के लिए ओवरड्राफ्ट (OD) सुविधा का शुभारंभ

Spread the love
  • NPCI, IBA और DAY-NRLM के साथ साझेदारी में यह परियोजना, समावेशी डिजिटल स्मॉल-टिकट लेंडिंग के राष्ट्रव्यापी विस्तार के लिए एक स्केलेबल मॉडल तैयार करती है।

मुंबई : भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) खाते वाली सत्यापित महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) सदस्यों के लिए ‘UPI पर क्रेडिट लाइन’ (Credit Line on UPI) के माध्यम से ओवरड्राफ्ट (OD) सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही बैंक इस डिजिटल क्रेडिट नवाचार को क्रियान्वित करने वाला देश का पहला बैंक बन गया है। यह पहल ₹5,000 की ओवरड्राफ्ट सुविधा तक निर्बाध डिजिटल पहुँच सुनिश्चित करती है, जिससे वित्तीय समावेशन और महिला नेतृत्व वाले आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी।

हैदराबाद में आयोजित ग्रामीण विकास कार्यक्रम पर 25वीं केंद्रीय स्तरीय समन्वय समिति (CLCC) की बैठक में माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री, श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस परियोजना का शुभारंभ किया गया।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI), भारतीय बैंक संघ (IBA) और दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के साथ साझेदारी में शुरू की गई यह सुविधा, UPI पर क्रेडिट लाइन के साथ एकीकरण के माध्यम से डिजिटल क्रेडिट प्रदान करती है। पात्र सदस्य किसी भी UPI-सक्षम एप्लिकेशन के माध्यम से अपने SHG सदस्य OD खाते को लिंक कर सकते हैं, जिससे वे डिजिटल रूप से ओवरड्राफ्ट का उपयोग और पुनर्भुगतान कर सकते हैं, मर्चेंट QR भुगतान कर सकते हैं और बैलेंस देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें बैंक शाखा जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्यकारी निदेशक, श्री संजय मुदलियार ने कहा, “बैंक ऑफ बड़ौदा को महिला SHG सदस्यों के लिए ‘UPI पर क्रेडिट लाइन – ओवरड्राफ्ट सुविधा’ शुरू करने वाला अग्रणी बैंक बनने पर गर्व है। यह पहल जमीनी स्तर पर महिला उद्यमियों को औपचारिक ऋण तक पारदर्शी पहुँच प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाती है। यह स्मॉल-टिकट लेंडिंग के लिए एक स्केलेबल ढांचा तैयार करती है और देश भर में महिला नेतृत्व वाले आर्थिक विकास को मजबूती प्रदान करती है।”

विकास पर टिप्पणी करते हुए, NPCI की कार्यकारी निदेशक – ग्रोथ, सोहिनी राजोला ने कहा, “बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा महिला SHG सदस्यों के लिए इस सुविधा की शुरुआत औपचारिक ऋण तक सुविधाजनक पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल महिलाओं को वित्तीय रूप से और अधिक सशक्त बनाएगी और भारत की समावेशी डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देगी।”

UPI पर क्रेडिट लाइन – OD सुविधा के प्रमुख लाभ:

  • डिजिटल पहुँच: महिला SHG सदस्य ‘bob इPay’ या किसी भी UPI ऐप के माध्यम से ₹5,000 की ओवरड्राफ्ट सुविधा का निर्बाध उपयोग कर सकती हैं।
  • सशक्तिकरण और समावेशन: ग्रामीण महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण और स्वतंत्रता को बढ़ावा।
  • क्रेडिट हिस्ट्री का निर्माण: एक औपचारिक क्रेडिट फुटप्रिंट तैयार करना, जिससे भविष्य में बड़े ऋणों के लिए पात्रता हासिल करने में मदद मिले।
  • पारदर्शिता और ट्रैसेबिलिटी: फंड के प्रवाह, उपयोग और पुनर्भुगतान की पूर्ण स्पष्टता।
  • स्केलेबिलिटी: एक ऐसा ढांचा जो अन्य समावेशी वित्तीय उत्पादों के लिए राष्ट्रव्यापी स्तर पर लागू किया जा सकता है।
  • सरकारी प्राथमिकताओं का समर्थन: DAY-NRLM, PMJDY और डिजिटल इंडिया जैसे राष्ट्रीय मिशनों के अनुरूप।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *