महिला कांग्रेस अध्यक्ष की रायशुमारी के लिए बुरहानपुर पहुंची प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश उपाध्यक्ष

Spread the love

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में दावेदारों से चर्चा कर लिया बायोडाटा

बुरहानपुर महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष की दावेदारी के लिए मंगलवार को सिंधी बस्ती रोड स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय रायशुमारी की गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष शांति बालेश्वर को बुरहानपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। मंगलवार को उन्होंने बुरहानपुर पहुंचकर शहर कांग्रेस पदाधिकारी और महिला कांग्रेस से जुड़ी महिलाओं की बैठक लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं को आगे जाकर हिस्सा लेना चाहिए। 2028 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी इसके लिए हम सबको एकजुट होकर काम करना होगा। महिलाओं के मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करें अगर किसी महिला के साथ कोई घटना होती है तो उसके साथ खड़े होकर इंसाफ दिलाए। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार महिलाओं को आरक्षण का लाभ नहीं दे रही है, जबकि कांग्रेस ने 33 फीस दी आरक्षण पर सरकार का साथ दिया था जो बिल अभी तक लागू नहीं किया गया। सरकार महिलाओं को झूठ बोलकर चुनाव में वोट लेती है लेकिन महिलाओं के अधिकार की बात नहीं करती है उन्हें आरक्षण तक नहीं दिया जा रहा है। आज हम अध्यक्ष के लिए रायशुमारी करने आए हैं ।सभी अपना बायोडाटा दे जिसे हम प्रदेश कार्यालय तक पहुंचाएंगे और सक्रिय कार्यकर्ता को इस बार अध्यक्ष का दावेदार बनाया जाएगा। जिससे पार्टी की मजबूत बने। हमें महिलाओं की भागीदारी को कांग्रेस में बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक नगर और विधानसभा, लोकसभा तक मजबूत करना है‌। शहर अध्यक्ष रिंकू टांक ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर महिला कांग्रेस की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है, जिसमें जिले की महिलाओं को प्रदेश और जिले में शामिल किया जाए इसलिए रायशुमारी का दौर चल रहा है। कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि महिला कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से यह रायशुमारी आयोजित की गई। दावेदार महिलाओं के बायोडाटा लेकर प्रदेश नेतृत्व को भेजे जाएंगे, जिसके बाद संगठन द्वारा नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बैठक में हर्षराज देवड़ा अनिता यादव, योजना देवड़ा,सरिता भगत सोनाली चंदन ,आरती लांडे,मीना मोरे , मीनाक्षी महाजन ,रजनी चौहान, संगीता पंडित ,अनिता पाटील ,मीना सुरवाड़े ,ममता सोनांशी और उषा मिश्रा शामिल हुई।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *