चोला फाउंडेशन ने असम के बाढ़ प्रभावित 1,250 परिवारों की मदद के लिए की स्माइल फाउंडेशन के साथ भागीदारी

Spread the love

आपदा राहत के प्रति चोला की प्रतिबद्धता के अनुरूप कर्मचारियों ने राहत कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया

असम : चोला फाउंडेशन ने स्माइल फाउंडेशन के साथ साझेदारी में असम में बाढ़ प्रभावित समुदायों की मदद के लिए राहत एवं सहायता अभियान चलाया। इस पहल के तहत राज्य के 10 बाढ़ प्रभावित इलाकों को शामिल किया गया, जिससे 1,250 से अधिक परिवारों को लाभ हुआ। इसका उद्देश्य था, बाढ़ प्रभावित परिवारों की रोज़मर्रा की आवश्यकताओं और स्वच्छता संबंधी ज़रूरतों को पूरा करना। इसके तहत सूखा राशन, स्वच्छता किट तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया और इस प्रक्रिया में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों का विशेष रूप से ध्यान रखा गया।

राहत कार्य की योजना स्थानीय अधिकारियों और स्थानीय समुदाय के नेतृत्व के साथ मिलकर बनाई गई थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सबसे अधिक प्रभावित लोगों तक सहायता पहुंचे। असम में चोला के कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से स्वैछिक तौर पर हाथ बंटाते हुए ज़िला अधिकारियों द्वारा बताए गए सुरक्षा नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए राहत सामग्री के वितरण में मदद की।

चोलमंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, श्री रवींद्र कुमार कुंडू ने कहा, “असम में आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है, जिससे हज़ारों परिवारों का जीवन और आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई है। चोलामंडलम में हम संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्माइल फाउंडेशन के साथ भागीदारी में असम में बाढ़ राहत कार्य, बाढ़ से प्रभावित परिवारों को समय पर और आवश्यक सहायता प्रदान करने और इस मुश्किल दौर से निपटने में उनकी मदद करने की कोशिश है। हमें यह देखकर खुशी हो रही है कि हमारे कर्मचारी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं, जो सार्थक सामुदायिक जुड़ाव और सामूहिक कार्रवाई के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।”

चोला फाउंडेशन, इस पहल के ज़रिए, संकट की घड़ी में जरूरतमंदों का साथ देने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए समय पर सार्थक सहायता उपलब्ध करा रहा है। यह पहल ज़िम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिकता के प्रति चोला की प्रतिबद्धता और सकारात्मक एवं दीर्घकालिक सामाजिक बदलाव के प्रति उसके निरंतर प्रयासों को रेखांकित करती है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *