एंकर.. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मास्टर प्लान की मांग को लेकर कांग्रेस 31 घंटे का उपवास कर रही है। राजधानी के मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर सीधा हमला बोला है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि मास्टर प्लान लागू नहीं होने से सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ही नहीं, बल्कि पूरे शहर में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई, सीलिंग और दुकानों के बंद होने की
घटनाओं के पीछे भाजपा की साजिश है। वहीं, मास्टर प्लान लागू कराने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा शुक्रवार सुबह रोशनपुरा चौराहे पर 31 घंटे के उपवास पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार ने मास्टर प्लान तुरंत लागू नहीं किया तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।
मास्टर प्लान पर कांग्रेस का हमला: जयवर्धन बोले- भाजपा चाहती है अवैध कॉलोनियां कटें, व्यापारी नेताओं-दलालों के चक्कर लगाते रहें, पीसी शर्मा 31 घंटे के उपवास पर
