फास्ट्रैक परफ्यूम्स ने डिवाइन के आइकोनिक ट्रैक्स से प्रेरित फ्रैगरेन्स कलेक्शन के लॉन्च के लिए उनके साथ की साझेदारी

Spread the love
  • तीन बोल्ड फ्रैगरेन्स कोहिनूर, बाजीगर और ट्रिपल ओजी पेश किए, जो महत्वाकांक्षा एवं अभिव्यक्ति की भावना को दर्शाते हैं  

मुंबई: भारत के युवाओं की जीवशैली को लुभाने वाला ब्राण्ड फास्ट्रैक परफ्यूम्स देश के सबसे प्रभावशाली रैप आइकन ‘डिवाइन’ के साथ नई फ्रैगरेन्स साझेदारी के माध्यम से हिप-हॉप की दुनिया में कदम रखने जा रहा है। यह कलेक्शन, सड़कों के स्वैग, चहल-पहल और पहचान को दर्शाता है।

 इस साझेदारी के तहत तीन लिमिटेड-एडिशन परफ्यूम पेश किए जा रहे हैं – कोहिनूर, बाजीगर और ट्रिपल  ओजी – जो डिवाइन के सुपरहिट गानों से प्रेरित हैं। ये गाने एक पीढ़ी के लिए कल्चरल एंथम बन चुके हैं। यह कलेक्शन सिर्फ़ खुशबू तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे हिप-हॉप के वाइब, एटीट्यूड और खुद को अभिव्यक्त करने के अंदाज़ को एक बोतल में समेटने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

लॉन्च के साथ-साथ, ब्रांड डिवाइन के साथ मिलकर हाई-एनर्जी कैंपेन फ़िल्मों की एक सीरीज़ भी लेकर आया है, जो म्युज़िक और स्ट्रीट कल्चर के ज़रिए हर फ्रैगरेंस की खासियत को जीवंत करती हैं। बाज़ीगर के बेबाक आत्मविश्वास से लेकर कोहिनूर के शानदार अंदाज़ और ट्रिपल की बेमिसाल विरासत तक, यह कलेक्शन आज के युवाओं के कई पहलुओं को दिखाता है – जो निडर, बेबाक और हमेशा ओरिजिनल होते हैं।

इस साझेदारी पर बात करते हुए, टाइटन कंपनी लिमिटेड में फ्रैगरेंस और फैशन एक्सेसरीज़ के सीईओ श्री मनीष गुप्ता ने कहा, “आज हिप-हॉप सिर्फ़ संगीत की एक शैली नहीं है -बल्कि एक सांस्कृतिक ताकत है जो भारत के युवाओं के फ़ैशन, भाषा, आत्मविश्वास और पहचान को आकार देती है। डिवाइस के साथ साझेदारी में हम ऐसी फ्रैगरेन्स लाना चाहते थे, जो सिर्फ अच्छी खुशबू के दायरे से बढ़कर एक वाइब और एक सोच को दर्शाती है। यह कलेक्शन रोज़मर्रा के जीवन में खुद

को अभिव्यक्त करने के तरीके में हिप-हॉप की एनर्जी को शामिल करता है।”

साझेदारी पर बात करते हुए डिवाइन ने कहा, “फ्रैगरेन्स हमेशा से मेरी रचनाओं और मेरी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा रही है, इसीलिए जब फास्ट्रैक अपना विज़न लेकर मेरे पास आए तो मैंने तुरंत हाँ कह दिया। हमने पिछले एक साल में इसकी खुशबू, बोतल के डिज़ाइन और विज़ुअल्स पर काम किया और आज यह सबके सामने है। अब मैं बस इस बात को लेकर उत्सुक हूं कि हर कोई इसे अनुभव करे।”

यह लॉन्च, कल्चर-बेस्ड स्टोरीटेलिंग और शानदार ब्रांड अनुभव के ज़रिए जैन ज़ी और युवा मिलेनियल ग्राहकों के साथ अपने जुड़ाव को मज़बूत करने की दिशा में फास्ट्रैक का महत्वपूर्ण कदम है। फ्रैगरेन्स को म्युज़िक और स्ट्रीट कल्चर के साथ मिलाकर, ब्रांड का उद्देश्य युवाओं के द्वारा खुशबू खोजने, इसका अनुभव करने और इसके साथ जुड़ने के तरीके को बदलना है।

यह कलेक्शन देश भर के अग्रणी ऑनलाईन एवं ऑफलाईन रीटेल चैनलों पर उपलब्ध होगा।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *