जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई गई

Spread the love

जयंती जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा गुरुवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। कमल तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टांक ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत को 21वींसदी की ओर ले जाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, खासकर सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार के क्षेत्र में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है। पंचायती राज को मजबूत करने में भी उनका अपूर्व योगदान रहा। उनकी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम उनकी स्मृति को सम्मान देने का एक प्रयास है। भारत के संविधान को बचाया कांग्रेस ने भी भारतीय संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि यह आयोजन राजीव गांधी के देश के प्रति योगदान और उनके प्रगतिशील विचारों को याद करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।इस दौरान , रिंकू टॉक, हमीद काजी, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा भैया , सलीम काटन वाला, हामिद डायमंड , पार्षद मुजूमिर आशीष भगत हुजैफा मुलायम वाला आरिफ भाई केला ग्रुप कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, पार्षदों और सभी कार्यकर्ताओं से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हुए ।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *