भोपाल में रोजगार मेला आयोजित, 225 चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

Spread the love

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा आज भोपाल में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री  बी. एल. वर्मा ने विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए चयनित 225 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर भोपाल के सांसद आलोक शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने चयनित अभ्यर्थियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनसे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ राष्ट्र सेवा में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि रोजगार मेले युवाओं को सरकारी सेवा से जोड़ने और उन्हें रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं के लिए यह अवसर नई जिम्मेदारियों के साथ देश की सेवा करने का मार्ग प्रशस्त करता है।

कार्यक्रम में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के मुख्य आयुक्त श्री मानस रंजन मोहंती तथा जीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क, भोपाल की प्रधान आयुक्त श्रीमती एन. पद्मश्री सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *