रिपोर्टिंग के दौरान अवसरों पर ध्यान केंद्रित रखें, एसीसीए (ACCA) के नए शोध का बिजनेस लीडर्स से आग्रह

Spread the love
  • नकारात्मक जोखिम (downside risks) अक्सर सकारात्मक अवसरों (upside opportunities) पर हावी हो जाते हैं, लेकिन यह असंतुलन निवेश और नवाचार (इन्नोवेशन) को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक वित्तपोषण (फाइनेंसिंग) तक पहुँच को सीमित कर सकता है।

एसीसीए (द एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट्स) का नवीनतम शोध यह उजागर करता है कि बिजनेस लीडर्स—विशेष रूप से फाइनेंस प्रोफेशन्स—व्यावसायिक रूप से संवेदनशील जानकारी, संगठनात्मक तत्परता और हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) की अपेक्षाओं से जुड़ी चिंताओं से निपटते हुए रिपोर्टिंग में अवसरों के प्रति कैसा दृष्टिकोण अपनाते हैं।

इस शोध के पीछे के नेतृत्वकर्ताओं का मानना है कि इंसानों की यह स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है कि वे सकारात्मक अवसरों की तुलना में नकारात्मक जोखिमों पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं। यह प्रवृत्ति कॉर्पोरेट रिपोर्टिंग में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है और भू-राजनीतिक (geopolitical) व भू-आर्थिक (geoeconomic) अनिश्चितताओं के कारण और भी बढ़ जाती है। हालाँकि, ऐसा असंतुलन निवेश और नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ लचीले व टिकाऊ बिजनेस मॉडल की दिशा में प्रगति के लिए आवश्यक वित्तपोषण (फाइनेंसिंग) तक पहुँच को सीमित कर सकता है।

इस शोध का उद्देश्य अवसर रिपोर्टिंग (opportunity reporting) के इस अपेक्षाकृत कम खोजे गए विषय पर बेहद जरूरी चर्चा को प्रोत्साहित करना और लीडर्स, संगठनों व पेशेवर अकाउंटेंट्स का समर्थन करना है। रिपोर्ट के अनुसार, उन अवसरों का मूल्यांकन करते समय एक संतुलित दृष्टिकोण बेहद महत्वपूर्ण है जो संगठन की भविष्य की संभावनाओं को प्रभावित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, सस्टेनेबिलिटी (सतत विकास) और ईएसजी (ESG) कारकों को दिया जाने वाला महत्व स्वचालित रूप से वित्तीय या आर्थिक लाभ से ऊपर नहीं होना चाहिए और न ही इसका विपरीत होना चाहिए। इसके बजाय, संगठनों को इन पहलुओं का व्यावहारिक और संतुलित तरीके से मूल्यांकन करने की आवश्यकता है।

रिपोर्ट के मुख्य निष्कर्ष दर्शाते हैं कि:

  • अवसर हमेशा रणनीति, सस्टेनेबिलिटी और पूंजी आवंटन (कैपिटल एलोकेशन) के संयोजन (इंटरसेक्शन) पर स्थित होते हैं।
  • अवसरों का पीछा करते समय, संगठनों को उन्हें बाहरी रूप से साझा करने से पहले, आंतरिक रूप से तालमेल बिठाना और आत्मविश्वास विकसित करना चाहिए।
  • सस्टेनेबिलिटी और वित्तीय जानकारी को दीर्घकालिक मूल्य निर्माण (लॉन्ग-टर्म वैल्यू क्रिएशन) व संगठनात्मक लचीलेपन से जोड़ने के लिए केवल अनुपालन (compliance) से आगे बढ़कर सहयोग और सह-निर्माण (co-creation) की आवश्यकता होती है।

एसीसीए (ACCA) में कॉर्पोरेट रिपोर्टिंग इनसाइट्स – सस्टेनेबिलिटी की प्रमुख, सियाओ मेई चो ने कहा: ‘बिजनेस लीडर्स, पेशेवर अकाउंटेंट्स और संगठनों को अपनी अनूठी परिस्थितियों के अनुसार अवसरों के संचार (कम्युनिकेशन) के समय को सावधानीपूर्वक तैयार करना चाहिए—और ऐसी निर्णय-उपयोगी जानकारी का चयन करना चाहिए जो प्रतिस्पर्धी लाभ (कम्पेटिटिव एडवांटेज) की रक्षा करते हुए हितधारकों के भरोसे को सुरक्षित रखे।’

शोध में शामिल प्रतिभागियों ने नीति निर्माताओं (पॉलिसीमेकर्स) और उद्योग के पेशेवरों को एक साथ मिलकर ‘अवसर’ (opportunity) की एक सामान्य परिभाषा या मानदंडों का एक सेट स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। जैसे-जैसे कॉर्पोरेट रिपोर्टिंग आगे बढ़ेगी, बेहतर तालमेल से अधिक सुसंगत रिपोर्टिंग में मदद मिलेगी और विभिन्न उद्योगों व न्यायक्षेत्रों (jurisdictions) में जानकारी की तुलनात्मकता (comparability) में सुधार होगा।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *