देवरी कला-:प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान लवकुश की जयंती एवं शोभायात्रा को लेकर कुशवाहा समाज की बैठक प्रेम परिणय गार्डन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के युवाओं, वरिष्ठ जनों एवं बंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 28 अगस्त को भगवान लवकुश की जयंती धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। भगवान लवकुश की भव्य शोभायात्रा माता मढ़िया कचहरी से प्रारंभ होकर सहजपुर तिराहा , गन्नी तिराहा, नगर पालिका तिराहा, महात्मा गांधी तिराहा, नौ देवी मंदिर से होती हुई मंडी प्रांगण पहुंचेगी जहां पर कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा इस अवसर पर वाहन रैली भव्य शोभायात्रा के साथ निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में कुशवाहा समाज के बंधु शामिल होंगे।
बैठक में मौजूद रहे प्रमुख लोगों में नर्मदा पटेल (मुखिया), राजाराम पटेल (सरपंच प्रतिनिधि, इमझिरा), रमेश पटेल, तुलसीराम पटेल, गणेश पटेल, देवेन्द्र पटेल, जगदीश पटेल, कांसीराम पटेल (पार्षद), छतर पटेल, महेंद्र पटेल, नारायण पटेल, गौरी पटेल, राजू पटेल, विनय पटेल, मोनू पटेल (सरपंच, कांसखेड़ा), रामू पटेल, राजकुमार पटेल के साथ युवा पीढ़ी से पीयूष (बंटी) पटेल, आकाश पटेल, अजय कुशवाहा, मिलन पटेल सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे।
भगवान लवकुश जयंती को लेकर कुशवाहा समाज की बैठक संपन्न, 28 अगस्त को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
