मध्य प्रदेश: अगले 4 दिन बारिश की संभावना, ग्वालियर-शिवपुरी समेत 5 जिलों में आज अलर्ट

Spread the love

उज्जैन, सागर और रीवा संभाग में भी बदलेगा मौसम…
मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। प्रदेश के उत्तरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय होने से अगले चार दिन तक ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग में मौसम बदला रहेगा। शुक्रवार को ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना और शिवपुरी में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 17 अक्टूबर को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। 18 और 19 अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं, 20 अक्टूबर के बाद रात के तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ने का अनुमान है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *