रिंकू टॉक बोले- राहुल गांधी के कार्यक्रम में बुरहानपुर से ऐतिहासिक संख्या में छात्र पहुंचेंगे इंदौर

Spread the love

9 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी, छात्रों से करेंगे संवाद,

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारी

बुरहानपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर बुरहानपुर में भी कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शनिवार को कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने शहर के तिब्बिया कॉलेज, सेवा सदन कॉलेज, हकीमिया कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उन्हें राहुल गांधी के कार्यक्रम की जानकारी दी। कांग्रेस नेताओं ने छात्र-छात्राओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। इस दौरान कई छात्र-छात्राओं ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का समर्थन करते हुए इंदौर पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ने कहा कि 19 सितंबर को छात्रों की गूंज राहुल गांधी के कार्यक्रम में बुरहानपुर से ऐतिहासिक संख्या में छात्र छात्राएं इंदौर पहुंचेंगे छात्रों की समस्याओं और उनके मुद्दों को लेकर राहुल गांधी से संवाद का यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। इस दौरान, शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक ,श्रीमती अनिता यादव ,वाज़िद इक़बाल अकील औलिया ,फ़हीम हाशमी जी, श्रीमिती मीनाक्षी महाजन ,आसिफ़ खान हेमन्त सोनवणे, आशिष भगत ,देवेश्वर ठाकुर, असगर चोधरी ,शेख आरिफ़, शेख रूस्तम भावेश तोमर सहित ऐन, एस, यू ,आई,के साथी उपस्थित रहे।

उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने दी..

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *