टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’ लॉन्च; जीवन प्रत्याशा में 5 वर्ष तक की वृद्धि का उद्देश्य

Spread the love

मुंबई : निजी क्षेत्र की प्रमुख जीवन बीमा कंपनी टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस (Tata AIA Life) ने अपने वैज्ञानिक रिसर्च पर आधारित वेलनेस प्रोग्राम ‘टाटा एआईए वाइटैलिटी’ (Tata AIA Vitality) को नए और उन्नत फीचर्स के साथ फिर से लॉन्च किया है। इस प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को जीवन सुरक्षा (लाइफ कवर) प्रदान करने के साथ-साथ उनकी रोज़मर्रा की स्वस्थ आदतों को रिवॉर्ड देकर उनकी जीवन प्रत्याशा (Life Expectancy) को संभावित रूप से 5 साल तक बढ़ाना है। 2022 में पहली बार भारत में पेश किए जाने के बाद अब यह प्रोग्राम आसान रिवॉर्ड्स और वृहद स्वास्थ्य लाभों के साथ वापस आया है।

लंडन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स द्वारा पीयर-रिव्यूड और लगभग 4,65,000 सदस्यों पर किए गए वैश्विक अध्ययन के अनुसार, जो लोग निष्क्रिय जीवनशैली छोड़कर रोजाना सक्रिय रहते हैं, वे अपनी मृत्यु के जोखिम को 57% तक कम कर सकते हैं। इसी वैज्ञानिक शोध को आधार बनाते हुए टाटा एआईए वाइटैलिटी अब रोजाना मात्र 5,000 कदम चलने से ही सदस्यों को रिवॉर्ड प्रदान करता है। लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के चीफ बिजनेस ऑफिसर सुजीत कोठारे ने कहा कि इंश्योरेंस का भविष्य प्रिवेंटिव हेल्थ और रोकथाम से जुड़ा है, और यह प्रोग्राम स्वास्थ्य सुरक्षा के साथ-साथ ग्राहकों की वित्तीय सुदृढ़ता को भी मजबूत बनाता है। यह व्यक्तिगत वेलनेस प्रोग्राम युवाओं, दंपतियों, परिवारों और वरिष्ठ नागरिकों की बदलती जीवनशैली और आवश्यकताओं के अनुसार कस्टमाइज्ड हेल्थ गोल्स और रिवॉर्ड्स प्रदान करता है।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *