भोपाल में बैरिकेडिंग पर व्यापारियों का गुस्सा, रैली निकालकर किया विरोध।

Spread the love

भोपाल के मोती मस्जिद चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग के विरोध में व्यापारियों ने रैली निकाली।

व्यापारियों ने बैरिकेड्स तुरंत हटाने की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

कहा- बैरिकेडिंग से चौक, लखेरापुरा, सराफा, जुमेराती और बुधवारा बाजारों तक पहुंचने में हो रही भारी परेशानी।

भोज सेतु की ओर से आने वाले वाहनों को लंबा चक्कर लगाकर बाजारों में जाना पड़ रहा है।

1 अगस्त को चौक बाजार में लगी आग के दौरान दमकल को रास्ता नहीं मिलने से व्यापारियों में नाराजगी बढ़ी।

व्यापारियों का आरोप है कि बैरिकेडिंग ने आपातकालीन सेवाओं की आवाजाही भी प्रभावित की है।

लखेरापुरा स्थित मोती मन्नू धर्मशाला में बैठक कर आंदोलन तेज करने का फैसला लिया गया।

व्यापारियों ने चेतावनी दी कि 7 अगस्त तक बैरिकेड्स नहीं हटे तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

7 अगस्त को बाजार बंद रखने की घोषणा भी व्यापारी संगठनों ने की है।

भोपाल व्यापारी महासंघ, सराफा एसोसिएशन, वस्त्र व्यवसायी संघ समेत कई संगठन आंदोलन में शामिल हुए।।

admin1

admin1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *