दिवंगतों की स्मृति में परिजनों ने लगाए पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प
देवरीकला-: पर्यावरण संरक्षण और दिवंगत परिजनों की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत ग्राम महाराजपुर के श्मशान घाट में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम देवरी विधायक पंडित बृजबिहारी पटैरिया के निर्देशन में ग्राम पंचायत द्वारा संपन्न कराया गया।कार्यक्रम के दौरान दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों ने अपने स्वजनों की स्मृति में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इस अवसर पर सभी परिवारजनों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का संकल्प भी लिया,ताकि ये पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ दिवंगतों की स्मृतियों को भी जीवंत बनाए रखें।ग्राम के पूर्व सरपंच स्व बाबूलाल डांडगे की स्मृति में उनके सुपुत्र हीरेंद्र,पूर्व उपसरपंच महेश पाठक ने स्व.कुंदन लाल पाठक की स्मृति में,स्वर्गीय कुंदन लाल,कमलाबाई,अशोक कुमार,सुनीता,सुनील कुमार सिंघई की स्मृति में पंकज जैन ने वृक्षारोपण किया!राजकुमार थलोरिया ने अपनी बेटी रितु की स्मृति में,पत्रकार नरेंद्र थलोरिया ने अपने दादा दादी की स्मृति में,इसी क्रम में ग्राम के पूर्व सरपंच स्वर्गीय दया शंकर राजोरिया की स्मृति में ग्राम के उप सरपंच राजकुमार राजोरिया जी ने एवं दक्षिण वन मंडल के डिप्टी रेंजर साहब जयप्रकाश सहित स्टाफ के साथ शमशान घाट मे वृक्षारोपण किया,श्रीदेवी सिंह प्रजापति ने अपनी माता जी की स्मृति में श्मशान घाट के मुख्य द्वार पर कुबरेश्वर से लाए हुए बेल के वृक्ष का वृक्षारोपण किया!सरपंच प्रतिनिधि संतोष सोनी ने कहा कि श्मशान घाट जैसे स्थानों पर वृक्षारोपण से हरियाली बढ़ेगी,पर्यावरण संतुलन मजबूत होगा तथा आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति संरक्षण का संदेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है,बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाना भी उतना ही आवश्यक है।ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने बताया कि अभियान के तहत आगे भी इसी प्रकार अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे तथा ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की सुरक्षा और नियमित देखरेख का संकल्प लेते हुए अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।संतोष सोनी ने बताया है कि महाराजपुर श्मशान घाट के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया द्वारा पूर्व में 25 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी। इसी क्रम में अब “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत श्मशान घाट परिसर में दिवंगतों के परिजनों द्वारा वृक्षारोपण कराया गया।पौधारोपण के साथ सभी ने इनके संरक्षण का संकल्प भी लिया,जिससे श्मशान घाट को हरित एवं स्वच्छ स्वरूप प्रदान किया जा सके।इस दौरान हीरेंन्द्र डांडगे,गुड्डू नामदेव,ओमप्रकाश व्यास,कपिल विश्वकर्मा,जगदीश कुर्मी,चिरौंजीलाल साहु,रामविशाल दुबे,मयंक व्यास,कैलाश पाराशर,शिवराज अहिरवार,ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहै!
